PBKS VS KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने कहा कि आईपीएल 2026 के लिए फ्रेंचाइजी के कोचिंग सेटअप में शेन वॉटसन और आंद्रे रसेल के साथ काम करना किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वह इन महान ऑलराउंडरों से जितना हो सके, उतना सीखना चाहते हैं।

Advertisement

वॉटसन केकेआर में सहायक कोच के तौर पर शामिल हुए हैं, जबकि रसेल पावर कोच की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। गुरुवार को फ्रेंचाइजी द्वारा जारी एक बयान में रमनदीप ने कहा, "डगआउट में वॉटसन का होना किसी वरदान से कम नहीं है। मैं इसका पूरा फायदा उठाना चाहता हूं और उनसे जितना हो सके, उतना सीखना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं टीम के लिए मैच के अहम और निर्णायक पलों में उनकी सफलता को दोहरा पाऊंगा।"

Advertisement

28 साल के रमनदीप 2024 में केकेआर से जुड़े थे और वह तीसरी बार चैंपियन बनने पर टीम का हिस्सा रहे थे। केकेआर की ओर से खेलते हुए रमनदीप 167 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में 6 विकेट भी अपने नाम किए हैं। 2025 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी रमनदीप का प्रदर्शन शानदार प्रदर्शन रहा था और उन्होंने अपने राज्य पंजाब के लिए 10 मैचों में 195 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए और 9 विकेट झटके। उन्होंने आगे कहा, "इस साल के लिए मेरी अप्रोच पूरी तरह से स्थिति पर आधारित है। जब भी मैं बल्लेबाजी करने उतर रहा हूं, तो मैं संभावित स्थितियों को समझने पर काम कर रहा हूं। मैं यह भी समझने की कोशिश कर रहा हूं कि पिच में क्या बदलाव आ रहे हैं और उसी के हिसाब से सही शॉट खेल रहा हूं।"

भारत के लिए 2 टी20 मैच खेल चुके रमनदीप ने कहा कि वह इस सीजन में गेंद से भी योगदान देने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, "अगर मौका मिला, तो मैं एक गेंदबाज के तौर पर भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं, क्योंकि मुझे विश्वास है कि मुझमें एक ऑलराउंडर बनने की काबिलियत है। मैं मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और मुझे उम्मीद है कि नतीजे भी अच्छे ही आएंगे।"

28 साल के रमनदीप 2024 में केकेआर से जुड़े थे और वह तीसरी बार चैंपियन बनने पर टीम का हिस्सा रहे थे। केकेआर की ओर से खेलते हुए रमनदीप 167 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में 6 विकेट भी अपने नाम किए हैं। 2025 की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी रमनदीप का प्रदर्शन शानदार प्रदर्शन रहा था और उन्होंने अपने राज्य पंजाब के लिए 10 मैचों में 195 के स्ट्राइक रेट से 209 रन बनाए और 9 विकेट झटके। उन्होंने आगे कहा, "इस साल के लिए मेरी अप्रोच पूरी तरह से स्थिति पर आधारित है। जब भी मैं बल्लेबाजी करने उतर रहा हूं, तो मैं संभावित स्थितियों को समझने पर काम कर रहा हूं। मैं यह भी समझने की कोशिश कर रहा हूं कि पिच में क्या बदलाव आ रहे हैं और उसी के हिसाब से सही शॉट खेल रहा हूं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

"यह एक ऐसी चीज है जिस पर मैं पिछले एक साल से काम कर रहा हूँ। मैं सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए नहीं, बल्कि मैच की स्थिति के हिसाब से खेलना चाहता हूँ। मेरा लक्ष्य 'मैच-विनर' बनना है, और इसके लिए इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग सोशल मीडिया या कहीं और मेरे बारे में क्या कह रहे हैं। मेरा एकमात्र ध्यान हर दिन अपने खेल और कौशल को बेहतर बनाने पर है।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार