पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के तूफानी अर्धशतक औऱ गैरेथ डेलानी (Gareth Delany) की गेंदबाजी के दम पर आय़रलैंड ने शुक्रवार (21 अक्टूबर) को होबार्ट में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के मुकाबले में वेस्टइंडीज को 9 विकेट (Ireland beat West Indies) से हरा दिया। इसके साथ ही आयरलैंड ने सुपर 12 राउंड में प्रवेश कर लिया है। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज पहले ही राउंड से बाहर हो गई है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के 146 रन के जवाब में आय़रलैंड की टीम ने 17.3 ओवरों में सिर्फ एक विकेट गंवाकर आसानी से जीत हासिल कर ली। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की शुरूआत धमाकेदार रही। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने पॉल स्टर्लिंग के साथ मिलकर 7.3 ओवर में 73 रन जोड़े। स्टर्लिंग ने 48 गेंदों में छह चौकों और दो छ्क्कों की मदद से नाबाद 66 रन की पारी खेली। इसके अलावा लॉरकन टकर ने 35 गेंदों मे नाबाद 45 रन, वहीं बालबर्नी ने 23 गेंदों में 37 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र विकेट अकील होसैन ने चटकाया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने ब्रेंडन किंग के अर्धशतक के दम पर निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। किंग ने 48 गेंदों में छह चौकों और एक छ्क्के की मदद से नाबाद 62 रन की पारी खेली। इसके अलावा जॉनसन चार्ल्स ने 24 रन और ओडियन स्मिथ ने नाबाद 19 रन बनाए।

Advertisement

आयरलैंड के लिए गैरेथ डेलानी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा सिमी सिंह औऱ बैरी मैकार्थी ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार