मुंबई, 11दिसम्बर | इंग्लैंड के खिलाफ जारी चौथे टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने कहा है कि यह शतक उनके लिए खास है क्योंकि उनकी यह पारी कई खराब पारियों के बाद आई है। विजय ने राजकोट में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक लगाया था। लेकिन इसके बाद वह 20,3,12 और 0 रनों की पारियां ही खेल सके थे। 
विजय ने कप्तान विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की और टीम को मजबूत किया। 

Advertisement

VIDEO: लाइव मैच में अश्विन के आउट होने पर कोहली ने अंपायर की ली क्लास, देखिए वीडियो

मैच के बाद विजय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यह विशेष है क्योंकि मैंने इस श्रृंखला में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद कुछ पारियों में मैं रन नहीं कर सका। मैं जल्दी आउट हो रहा था। मैं इस मैच में साफ रणनीति के साथ आया था और अपना खेल खेलना चाहता था।"विजय ने माना की उन्हें शॉट का चयन करने में समस्या हो रही थी लेकिन उन्होंने इस पर मैच के दौरान ध्यान दिया और सुधार किया। उन्होंने कहा, "मैंने इसके बारे में सोचा था क्योंकि मैं उन गेंदों को खेल रहा था जिन्हें मुझे छोड़ देना चाहिए था। इसके अलावा भी कई और कारण थे।"

VIDEO: मुरली विजय का हैरत भरा कैच लपकर कर रशिद ने किया कमाल, कोहली भी रह गए हैरान

उन्होंने कहा, "मेरा काम मेरा स्वाभविक खेल खेलना है। मैंने इस बात पर ध्यान दिया और बिना किसी दबाव के मैदान पर आया और उस तरह से खेला जिस तरह से खेलना चाहता था।"
विजय ने कहा, "उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। मेरा मानना है कि मैं और विराट वाकई अच्छा खेले। हमें बस हालात के मुताबिक खेलने की जरूरत थी।"
 
कोलकाता नाइट राइडर्स से यह दिग्गज हुआ बाहर, आईपीएल 2017 में नहीं देगा केकेआर का साथ

भारत ने तीसरे दिन की समाप्ति तक सात विकेट के नुकसान पर 451 रन बना लिए हैं और इंग्लैंड पर 51 रनों की बढ़त ले ली है। दिन का खेल खत्म होने तक कोहली 147 रनों पर नाबाद हैं। उनके साथ जयंत यादव भी 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 
 
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार