टी-20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है। जहां आईपीएल में बल्लेबाज जमकर चौकों-छक्कों की बरसात करते हैं वहीं गेंदबाज भी अपनी खतरनाक गेंदबाजी से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। आइए जानतें हैं आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज। ►

Advertisement

 

लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)

टी-20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाज मानें जानें वाले श्रीलंका के लसिथ मलिंगा आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले मे नंबर 1 पर हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले मलिंगा ने 98 मैचों में 17.80 की औसत और 6.67 की इकोनमी से 143 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट रहा है।

 
Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा हैं। मिश्रा ने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 112 मैचों में 23.53 की औसत और 7.27 की इकोनमी से 124 विकेट हासिल किए हैं। 17 रन देकर 5 विकेट आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

 
Advertisement

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। ब्रावो ने आईपीएल मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लायंस की तरफ से खेलते हुए 106 मैचों में 22.58 की औसत और 8.19 की इकोनमी से 122 विकेट हासिल किए हैं। मिश्रा और उनके बीच में सिर्फ 2 विकेट का ही अंतर है।

 
Advertisement

पीयूष चावला (कोलकाता नाइट राइडर्स)

Advertisement

भारतीय स्पिनर पीयूष चावला इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। चावला ने किंग्स इलेवन पंजाब औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए 123 मैचों में 25.68 की औसत और 7.56 की इकोनमी से 120 विकेट हासिल किए हैं। 17 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है।

 

 टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। भज्जी ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 125 मैचों में 26.21 की औसत और 7 की इकोनमी से 119 विकेट झटके हैं। आईपीएल में उनका बेस्ट प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट रहा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार