यूपी वॉरियर्स (UP Warriorz) ने WPL 2026 के बाकी मुकाबलों के लिए चोटिल फीबी लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) की जगह इंग्लैंड की विकेटकीपर बैटर एमी जोन्स (Amy Jones) को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार (28 जनवरी) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

Advertisement

लिचफील्ड ने यूपी वॉरियर्स के लिए टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और चोट के कारण बाहर होने से पहले 6 मैच में 243 रन बनाए। लीग स्टेज के आखिरी दौर में उनका बाहर होना यूपी वॉरियर्स के लिए बड़ा झटका है। 

Advertisement

जोन्स अभी तक WPL नहीं खेली हैं, लेकिन विकेटकीपर बैटर के पास इस फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट का काफी अनुभव है। उन्होंने अभी तक 125 टी-20 इंटरनेशनल मैच में 1666 रन बनाए हैं।  यूपी वॉरियर्स ने जोन्स को 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है और उम्मीद है कि वह बाकी सीज़न के लिए बैटिंग ऑर्डर और विकेटकीपिंग दोनों विकल्पों में गहराई लाएगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

यूपी वॉरियर्स की टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे पांचवें नंबर पर हैं और छह मैच दो जीत के साथ उसके 4 पॉइंट्स हैं। क्वालिफिकेशन की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यूपी को अपने बाकी बचे दो मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी जिससे 8 पॉइंट्स हो जोएंगे। यूपी के दो आखिली लीग स्टेज मैच 29 जनवरी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ, जबकि और 1 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार