IPL 2026 का आगाज होने में अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज़, आईपीएल के आगामी सीजन में किस टीम के लिए खेलने वाले हैं।
5. फिन एलन (Finn Allen): साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज़ फिन एलन ने 200 की स्ट्राइक रेट से 9 मैचों की 8 इनिंग में 298 रन ठोके। गौर करें कि वो IPL 2026 में तीन बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा होंगे। उन्हें KKR ने 2 करोड़ में खरीदा है।
4. ईशान किशन (Ishan Kishan): भारतीय टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बैटर ईशान किशन इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। 27 साल के ईशान ने पूरे वर्ल्ड कप में ही धमाल मचाया और 9 मैचों में देश के लिए 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन ठोके। अब वो IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपने बैटिंग से तूफान उठाएंगे। उन्हें SRH ने 11.25 करोड़ में रिटेन किया है।
3. संजू सैमसन (Sanju Samson): इस लिस्ट में एक और इंडियन विकेटकीपर बैटर शामिल हैं, जो कि कोई और नहीं सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन हैं। उन्होंने साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में 80.25 की औसत और 199.37 की स्ट्राइक रेट से 321 रन ठोके और अब वो IPL में पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते नज़र आएंगे। CSK ने उन्हें 18 करोड़ में ट्रेड करके अपनी स्क्वाड मे शामिल किया है।
2. टिम सेफर्ट (Tim Seifert): टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ न्यूजीलैंड के टिम सेफर्ट रहे, जिन्होंने टूर्नामेंट में 166.32 की स्ट्राइक रेट से 9 मैचों की 8 इनिंग में 326 रन बनाए। खास बात ये है कि उन्हें भी KKR ने ही अपनी स्क्वाड में चुना है। IPL 2026 के लिए टिम सेफर्ट को 1.50 करोड़ मिले हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
1. साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan): साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने 7 मैचों की 6 इनिंग में 383 रन बनाए। हालांकि इन सब के बावजूद वो IPL 2026 में किसी भी टीम के लिए खेलते नज़र नहीं आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि BCCI ने IPL में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी के खेलने पर बैन लगा रखा है।