Shreyas Iyer Mana Wave Celebration: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार (1 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडन पार्क में पांचवां और आखिरी टी20 मुकाबला खेला गया। इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मुश्किल समय में तेजी से रन बनाकर भारतीय पारी को संभाला। लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद अय्यर ने जिस अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया, उसने मैदान पर मौजूद दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

दरअसल, अपना अर्धशतक पूरा करते ही श्रेयस अय्यर ने एक हाथ को कंधे के पास लाकर तेजी से बाहर की ओर घुमाया। उनका यह इशारा क्रिकेट में आमतौर पर देखने को मिलने वाले सेलिब्रेशन से काफी अलग था। अय्यर ने दरअसल न्यूजीलैंड के मशहूर 'Mana Wave' अंदाज में अपना अर्धशतक सेलिब्रेट किया।

VIDEO:

क्या है न्यूजीलैंड का Mana Wave सेलिब्रेशन?
न्यूजीलैंड में Mana Wave को अभिवादन करने के एक खास अंदाज के तौर पर जाना जाता है। यह इशारा राना ते हाऊ नाम के एक रोड वर्कर की वजह से काफी मशहूर हुआ था। वह सड़क पर ट्रैफिक में फंसे लोगों और वहां से गुजरने वाले ड्राइवरों का अपने खास अंदाज में हाथ हिलाकर अभिवादन किया करते थे।

इस इशारे के पीछे एक सांस्कृतिक अर्थ भी छिपा है। 'Mana' शब्द माओरी भाषा से आया है, जिसका संबंध प्रतिष्ठा, गरिमा, अधिकार, आध्यात्मिक शक्ति और सम्मान से है। न्यूजीलैंड की माओरी संस्कृति में यह शब्द खास महत्व रखता है।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर पांचवें टी20 मुकाबले में जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 191 रन बनाए। टीम के लिए ईशान ने 32 गेंदों में 61 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने महज 23 गेंदों में 50 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को टिम सेफर्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने 50 गेंदों में 93 रन की बेहतरीन पारी खेलकर जीत की राह आसान कर दी। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 38 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार