PAK vs SL Match Prediction, Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्तान वनडे ट्राई सीरीज का पांचवां मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मंगलवार, 27 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:30 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि मौजूदा Tri-Series में इन दोनों टीमों की एक बार भिड़ंत हो चुकी है। ये मुकाबला रावलपिंडी स्टेडियम में खेला गया था जहां पाकिस्तान ने 305 रन डिफेंड करके श्रीलंका को 37 रनों से धूल चटाई थी। इस मुकाबले के हीरो सलमान आगा थे। उन्होंने 90 गेंदों पर 107 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

PAK vs SL: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
समय - 01:30 PM IST
वेन्यू - गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

Gaddafi Stadium, Lahore Pitch Report

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां सपाट सतह और अच्छी उछाल के कारण बड़े स्कोर बन सकते हैं। तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाज़ों को मदद करती है, जबकि स्पिनर्स को मैच आगे बढ़ने के साथ पिच से सहायता मिल सकती है।

यहां अब तक 91 ODI खेले गए हैं, जिसमें से 46 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 251 रन रहा है।

PAK vs SL ODI Head To Head Record

कुल - 158
पाकिस्तान - 93
श्रीलंका - 59
बेनतीजा - 04
टाई - 01

PAK vs SL ODI: Where to Watch?

Pakistan ODI Tri-Series 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode app पर इन्जॉय कर सकते हैं।

PAK vs SL: Player to Watch Out For

पाकिस्तान की टीम से साहिबजादा फरहान, शाहीन अफरीदी और शादाब खान स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो अविष्का फर्नांडो, पवन रत्नायके और दसुन शनाका अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Pakistan vs Sri Lanka Probable Playing XI

Pakistan ODI Probable Playing XI: फखर जमान, साहिबजादा फरहान, बाबर आज़म, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज़, अराफात मिन्हास, शादाब खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), रज़ाउल्लाह, हारिस रऊफ।

Sri Lanka ODI Probable Playing XI: अविष्का फर्नांडो, कामिन्दु मेंडिस, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), पवन रत्नायके, सहन अराचिगे, जनिथ लियानगे, दसुन शनाका, डुनिथ वेल्लालगे, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

Pakistan vs Sri Lanka Today's Match Prediction

Pakistan ODI Tri-Series के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

PAK vs SL Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, PAK vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Pakistan vs Sri Lanka Match Preview, Pakistan ODI Tri-Series 2026

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार