क्रिकेट जगत में आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है और ऐसे वीडियो देखकर फैंस लोटपोट भी हो जाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो आजकल सुर्खियों में छाया हुआ है जिसे देखकर फैंस हंसने पर मज़बूर हो जाएंगे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बल्लेबाज़ बिना पैड पहने ही मैदान में घुस जाता है।

Advertisement

ये घटना साउथेंड सिविक क्रिकेट क्लब के मैच की है जब मार्टिन ह्यूज अपने पैड के बिना ही बल्लेबाज़ी के लिए पहुंच गए और जब उन्हें एहसास हुआ कि वो बिना पैड के ही बैटिंग करने पहुंच गए हैं तो वो डगआउट में वापस चले गए। ये घटना देखकर विपक्षी खिलाड़ी और अंपायर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इस घटना पर ट्विटर यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब स्कोरकार्ड 4.3 ओवर में 29/3 था। इस ओवर में मैट मोहन ने पहली तीन गेंदों में दो विकेट हासिल कर लिए थे और उसके बाद ह्यूज को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आना पड़ा। ह्यूज ने बैटिंग स्टांस भी ले लिया था लेकिन तभी विपक्षी टीम के विकेटकीपर ने ह्यूज को जब पूछा कि, दोस्त तुम पैड पहनकर क्यों नहीं आए हो, तो ह्यूज को लगा कि शायद विकेटकीपर मज़ाक कर रहा है लेकिन जब उन्होंने गौर से अपने पैरों की तरफ देखा तो उन्हें पता चला कि वो बिना पैड पहने ही बैटिंग पर आ गए थे।

जैसे ही उन्हें एहसास हुआ वो जल्दी से डगआउट की तरफ दौड़े और पैड्स पहनने चले गए। फिलहाल फैंस इस वीडियो को काफी शेयर कर रहे हैं और इसे पसंद भी किया जा रहा है। अगर आप ऐसी ही मज़ेदार खबरें पढ़ना चाहते हैं तो क्रिकेटएनमोर पर बने रहिए क्योंकि यहां आपको ऐसे मज़ेदार वीडियो और सटीक खबरें लगातार मिलती रहेंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार