नागपुर, 7 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| कप्तान विनय कुमार की रिकार्ड हैट्रिक के दम पर कर्नाटक ने गुरुवार को यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में मुंबई को पहले दिन पहली पारी में 173 रनों पर ही ढेर कर दिया। दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक ने अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 115 रन बना लिए हैं। वह अभी भी मुंबई से 58 रन पीछे है। 

Advertisement

विनय इसी के साथ रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पहले ओवर की आखिरी गेंद पर युवा स्टार पृथ्वी शॉ (2) को स्लिप पर खड़े करुण नायर के हाथों कैच कराया। इसके बाद अपने अगले और पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने जय बिष्ट (1) और आकाश पारकर (0) को पहली और दूसरी गेंद पर आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। 

Advertisement

यह मुंबई की रणजी ट्रॉफी में दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ रत्नागिरी में 2007-08 में पहली हैट्रिक ली थी। 

 

विनय ने कुल छह विकेट लिए। टीम को चौथी सफलता भी उन्हीं ने सिद्देश लाड (8) को आउट करते हुए दिलाई। मुंबई के लिए धवल कुलकर्णी ने 132 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 75 रनों की पारी खेली। उनके अलावा अखिल हेरवाडकर ने 32 और सूर्यकुमार यादव ने 14 रन बनाए। इन तीनों के अलावा मुंबई का कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़ें में नहीं पहुंच सका। 

कर्नाटक के लिए विनय के अलावा श्रीनाथ अरविंद ने दो विकेट लिए। अभिमन्यू मिथुन और कृष्णाप्पा गौतम को एक-एक सफलता मिली।  PICS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

अपनी पहली पारी खेलने उतरी कर्नाटक को बेहतरीन शुरुआत मिली और रवि कुमार समर्थ (40), मयंक अग्रवाल (नाबाद 62) की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 83 रन जोड़े। समर्थ को शिवम दुबे ने बोल्ड कर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई। 

इसके बाद मयंक को कुनेन अब्बास का साथ मिला और दोनों ने दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक को कोई और झटका नहीं लगने दिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार