चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 35वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लेकिन आरसीबी के सलामी बल्लेबाज़ों ने उनका ये फैसला बिल्कुल गलत साबित कर दिया।

Advertisement

देवदत्त पड्डिकल और विराट कोहली की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी करके अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान दोनों बल्लेबाज़ों ने आउट होने से पहले अर्द्धशतक लगाए। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से दर्शनीय स्ट्रोक देखने को मिले लेकिन उनका नो लुक सिक्स सबका दिल लूट गया।

Advertisement

विराट ने पारी के पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर ना सिर्फ नो लुक सिक्स लगाया बल्कि गेंद को स्टेडियम से बाहर भी पहुंचाया। 82 मीटर के इस छक्के ने बाकी टीमों के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है क्योंकि इस अर्द्धशतक के साथ ही उन्होंने फॉर्म में भी वापसी कर ली है। विराट के इस नो लुक सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें, तो सलामी बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद आरसीबी की टीम सिर्फ 156 रन ही बना पाई। विराट और पड्डिकल के अलावा कोई भी बल्लेबाज़ टीम के लिए स्कोर नहीं बना पाया और अब अगर आरसीबी को ये मैच जीतना है तो सीएसके को 156 से पहले रोकना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार