जुलाई 22, नई दिल्ली (CRICKETNMORE):  भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वेस्टइंडीज दौरे का पहला दिन शानदार रहा जहां कप्तान विराट कोहली ने एक के बाद एक कीर्तिमान अपने नाम करते चले गए। टेस्ट के पहले दिन का खेल भी कप्तान कोहली के नाम रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया स्टंपस तक 90 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए। यह भी पढ़े : कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया भयंकर रिकॉर्ड।

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम को पहला झटका तब लगा जब सलामी बल्लेबाज मुरली विजय को कार्लोस ब्रेथवेट ने पैवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद लंच तक भारत अतिरिक्त विकेट नहीं गिरा। जैसे ही लंच समाप्त हुआ कि लेग स्पिनर देवंद्र बिशू की गेंद का शिकार हुए चेतेश्वर पुजारा।

Advertisement

पुजारा के बाद अब क्रीज संभालने के लिए आ चुके थे कप्तान विराट कोहली जिनपर सारा दारोमदार था। विराट ने आते ही एक के बाद एक शानदार शॉट खेलते हुए भारतीय फैंस को खुश कर दिया। कोहली ने 13वां रन बनाते ही पहला कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने टेस्ट मैच में 3000 रन पूरे किए। यहां तक पहुंचने के लिए कोहली को 72 पारियों से गुजरना पड़ा था।

कोहली को 2000 से 3000 तक पहुंचने में सिर्फ 19 पारी की मदद लेनी पड़ी। जबकि पहले एक हजार रन के लिए कोहली को 27 तो वहीं दूसरे हजार रन पूरे करने के लिए 26 पारियों से गुजरना पड़ा था। यह भी पढ़े : कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी और से कर ली सगाई।

इसके अलावा विराट कोहली भारत के पहले टेस्ट कप्तान बन गए जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में शतक लगाया।

विराट कोहली ने अपने करियर के पांचों शतक विदेशी धऱती पर बनाए हैं। सभी देशों की बात करे तो विराट कोहली आठवें कप्तान हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज में कप्तान के तौर पर पहली पारी में शतक जड़ा। यह कारनामा आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ने साल 2008 में किया था।

Advertisement

कोहली ने एंटीगुआ की सरजमीन अपने विराट इरादे का परिचय देते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम के साथ जोड़ लिए। उन्होंने अपना शतक पूरा किया।

आपको बता दे कि कोहली ने 134 गेंदो का सामना करते हुए अपना 12वां शतक पूरा किया। इसके अलावा कोहली के करियर का यह दूसरा सबसे तेज शतक था।

रिकॉर्ड बनाने के मामले में कोहली ने दो पूर्व भारतीय बल्लेबाज को पछाड़ दिया। विराट कहली वेस्टइंडीज में शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय टेस्ट कप्तान बन गए। इससे पहले साल 1983 में यह कारनामा कपिल देव ने तो वहीं साल 2006 में राहुल द्रविड़ ने वेस्टइंडीज में शतक जड़कर किया था। इसके अलावा कोहली ने टेस्ट कप्तानी में 1000 रन भी पूरे किए।

Advertisement

विराट कोहली ने अपनी करिशमाई पारी खेलते हुए राहुल द्रविड़ के 146 रनों को पछाड़ने के करीब पहुंच चुके हैं। अब जब विराट कोहली 3 रन औऱ बनाएंगे तो वेस्टइंडीज में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली की चर्चा होगी।

कोहली जिस बेबाक अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे यहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बल्लेबाज के नाम कई और बड़े रिकॉर्ड जुड़ सकते हैं।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार