19 दिसंबर,चेन्नई (CRICKETNMORE)।  विराट कोहली की कप्तानी में भारत की टीम लगातार इतिहास बनाते जा रही है। कोहली की कप्तानी में अबतक भारत ने 21 टेस्ट मैच मे 13 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। वनडे में कोहली के नेतृत्व में खेलगें धोनी

Advertisement

अभी हाल ही में भारत की टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत चुकी है। इससे पहले कोहली की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड जैसी टीमों को पछाड़ चुकी है।

PHOTOS: इन क्रिकेटरों की वाइफ है काफी खूबसूरत, अदाएं देखकर दिवाने हो जाएगें

Advertisement

कोहली ना सिर्फ अपनी कप्तानी से कमाल कर रहे हैं बल्कि बल्लेबाजी में भी बराबर योगदान देकर शानदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं। चेन्नई टेस्ट मैच के दौरान कोहली ने एक साक्षात्कार में पहली बार भारत का कप्तान बननें पर अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा है कि जब पहली बार मुझे भारत की कप्तानी करने का मौका मिला तो मैं घबड़ारा हुआ था।

तिहरा शतक जमाने वाले करूण नायर के बारे में जाने 10 रोचक बातें जिसे जानना बेहद जरूरी है

कप्तान बननें के बाद जब पहली बार साल 2014 में एडियलेड में टीम मीटिंग में टीम के सदस्यों से बात करने से पहले मैं पूरी तरह से नर्वस था। लेकिन जब मैनें अपने टीम  के सभी खिलाड़ियों से बात की तो मुझमें काफी आत्मविश्वास आय़ा। टीम मीटिंग के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं कप्तानी कर सकता हूं।

BREAKING: आईपीएल 2017 से इस आईपीएल टीम ने 5 बड़े खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

इसके साथ – साथ कोहली ने ये भी स्वीकारा कि शुरुआत में अपने करियर में मैनें काफी गलतियां की है जिसे बाद में मैनें सुधार लिया है। उन गलतियों से मैनें काफी कुछ सीखा । कोहली ने अपनी शुरुआत के कप्तानी के दिनों के बारे मे बताया कि पहले मेरे पास प्लान बी नहीं हुआ करता था जिससे मैच के मध्य में काफी मुश्किलात हालात पैदा हो जाते थे।

कोहली ने बताया कि मेरी टीम में हर एक खिलाड़ी कप्तान है और मुझे लगता है कि हर एक खिलाड़ी कप्तान की सोच रखता है। अपने खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कोहली ने कहा कि मेरे टीम में हर एक खिलाड़ी एक दूसरे का मनौबल बढ़ाने की सोच रखता है।

कप्तान के तौर पर कोहली ने बताया पहली बार कप्तानी का दबाव उस वक्त ज्यादा झेलनी पड़ी थी जब टीम को चुनना था । मुश्किल ये थी कि टीम में चुनने लायक सभी खिलाड़ी थे लेकिन सबसे कठीन काम उनमें से अंतिम ग्यारह खिलाड़ी को चुनना होता है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार