19 अप्रैल। वर्ल्ड कप 2019 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया के ऐलान के बाद कोहली ने इस बारे में बात की है और कहा है कि टीम में जो भी खिलाड़ी आए हैं वो काफी शानदार हैं और इन खिलाड़ियों के बदौलत यकिनन वर्ल्ड कप जीतना का कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

इसके साथ - साथ कोहली ने धोनी को लेकर भी बात की और कहा कि साल 2017 में जब उनकी फॉर्म अच्छी नहीं थी और उस दौरान जो आलोचना होती थी वो बेहद ही दुख देने वाला था।

Advertisement

कोहली ने कहा कि धोनी का साथ रहना उनकी टीम और उनके लिए सौभाग्य की बात है। धोनी बेस्ट माइंड वाले क्रिकेटर हैं। धोनी को पहली गेंद से लेकर 300वीं गेंद पर पता रहता है कि गेम में क्या होना है।

वर्ल्ड कप में धोनी का साथ होना यकिनन हमारे लिए फायदेमंद हैं। इसके साथ - साथ कोहली ने आगे कहा कि जब शुरू - शुरू में मुझे टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला तो उन्होंने ने ही मुुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया जबकि उनके पास कुछ मैचों के बाद दूसरे खिलाड़ी को भी आजमाने का मौका था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार