22 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। इस समय भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली एक ऐसा नाम है जिसने भारतीय क्रिकेट को आसमान की ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है।

Advertisement

विराट कोहली ना सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से कमाल कर रहे हैं बल्कि अपनी कप्तानी से भी भारतीय टीम को विश्व विजेता बनानें के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement

अभी भले ही भारत की टीम साउथ अफ्रीका में कमाल नहीं कर रही है लेकिन विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर सेंचुरियन की पहली पारी में शतक जमाकर अपने इरादे जरूर जाहिर कर दिए थे। 

आपको बता दें कि विराट कोहली मैदान पर काफी आक्रमक लगते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस वक्त विराट कोहली बड़े क्रिकेटर नहीं बने थे तो उस वक्त भी वो उतने ही आक्रमक क्रिकेटर थे। 

ऐसे में 10 साल पुराना एक विराट कोहली का इंटरव्यू सामने आया है जिसमें कोहली अपने अंदाज में सवाल का जबाव दे रहे हैं।

Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार अमित भाटिया ने यंग विराट कोहली का 10 साल पहले एक इंटरव्यू लिया था उस इंटरव्यू को देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कोहली भारतीय क्रिकेट को क्या देना चाहते हैं।

देखिए वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार