10 फरवरी (CRICKETNMORE)। विराट कोहली और शिखर धवन की जोड़ी का साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाल जारी है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी चौथे वनडे मैच में इन दोनों की जोड़ी ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

रोहित शर्मा के एक बार फिर फ्लॉप होने के बाद धवन और कोहली की जोड़ी ने भारतीय पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 158 रन जोड़े। यह वनडे क्रिकेट में दूसरे विकेट के लिए इन दोनों की आठवीं शतकीय साझेदारी है। इस सीरीज में यह दोनों की तीसरी शतकीय साझेदारी है

Advertisement

कोहली और धवन की जोड़ी ने वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से दूसरे विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में सौरव गांगुली औऱ राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली है। इन दोनों ने भी भारत के खेलते हुए 8 बार दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की थी।     

बता दें कि टीम इंडिया को रोहित के रूप में सिर्फ 20 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा था। इसके बाद कोहली और धवन ने मिलकर स्कोर को 178 रन तक पहुंचाया था। लेकिन 32वें ओवर में क्रिस मोरिस ने कोहली को 75 रन के निजी स्कोर पर डेविड मिलर के हाथों कैच पकड़वाकर इस साझेदारी को तोड़ा। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार