कोलकाता, 22 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने गुरुवार को विदर्भ के गेंदबाज रजनीश गुरबानी की तारीफ करते हुए कहा कि वह चाहते हैं गुरबानी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलें। 

Advertisement

तेज गेंदबाज गुरबानी ने सात विकेट लेकर विदर्भ को पहली बार राणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाया है। उन्हीं के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विदर्भ ने आठ बार की विजेता कर्नाटक को सेमीफाइनल में पांच रनों से मात दी। 

Advertisement

उन्होंने इस मैच की दूसरी पारी में 68 रन देकर सात विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उन्होंने इस मैच में कुल 162 रन देकर 12 विकेट झटके। 
उन्होंने पांचवीं बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। 

भारतीय टेस्ट टीम का अहम हिस्सा उमेश ने मैच के बाद कहा, "वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। यह पांचवीं बार है जब उन्होंने पांच विकेट से ज्यादा विकेट लिए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह फाइनल में भी अच्छा करेंगे। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह भारत के लिए खेलने वाले विदर्भ के दूसरे खिलाड़ी बने।"

 

मैच के दौरान उमेश ने गुरबानी को सलाह देते हुए कहा था कि इस समय शांत रहना चाहिए और रन देने को लेकर ज्यादा नहीं सोचना चाहिए। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "इन मुश्किल पलों में मैंने उनसे कहा कि शांत रहें और चिंता न करें। वह हमारे मुख्य गेंदबाज हैं, हमें शांत रहने की जरूरत है। सीनियर होने के नाते उन्हें शांत रखने की जिम्मेदारी मुझ पर थी। मैंने उनसे रनों के बारे में सोचने से मना किया था। 

उमेश ने कहा, "फाइनल में टीम को मेरी सलाह की जरूरत नहीं है। टीम अच्छा कर रही है और मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा मैच खेलेंगे।"

Advertisement

उमेश फाइनल में टीम के साथ नहीं होंगे क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना हो जाएंगे। रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच दिल्ली और विदर्भ के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 29 दिसंबर को खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार