वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत जीत के साथ की है। ग्रुप सी के अपने पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 32 रन से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की जीत में ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की अहम भूमिका रही। शेफर्ड ने हैट्रिक सहित 5 विकेट लिए। टी20 विश्व कप इतिहास की यह दसवीं हैट्रिक थी, जबकि शेफर्ड इस उपलब्धि को हासिल करने वाले कुल नौवें गेंदबाज हैं।

Advertisement

रोमारियो शेफर्ड ने वेस्टइंडीज की जीत में बल्ले से नहीं बल्कि गेंद से बड़ी भूमिका निभाई और हैट्रिक विकेट सहित एक ही ओवर में 4 विकेट लिए।

Advertisement

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड का स्कोर 16 ओवर में 132 रन पर 5 विकेट था। आखिरी 4 ओवर में टीम को 51 रन चाहिए थे और 5 विकेट शेष थे। टी20 में अक्सर ऐसे लक्ष्य हासिल हो जाते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज की तरफ से स्कॉटलैंड की पारी का 17वां ओवर लेकर आए रोमारियो शेफर्ड ने पूरा खेल ही उस ओवर में पलट दिया। शेफर्ड ने उस ओवर में हैट्रिक सहित 4 विकेट लिए। शेफर्ड ने ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू क्रॉस, तीसरी गेंद पर माइकल लिस्क और चौथी गेंद पर ओलिवर डेविडसन को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने साफयान शरीफ को आउट किया।

शेफर्ड के इस ओवर की बदौलत स्कॉटलैंड 18.5 ओवर में 147 रन पर सिमट गई और 32 रन से मैच हार गई। शेफर्ड ने 3 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए।

टी20 विश्व कप इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए हैट्रिक लेने वाले रोमारियो शेफर्ड पहले गेंदबाज हैं, वहीं कुल नौवें गेंदबाज हैं।

टी20 विश्व कप में पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने ली थी। ब्रेट ली ने 2007 में खेले गए पहले संस्करण में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक लिया था।

Advertisement

आयरलैंड के कर्टिस कैंफर ने दूसरी हैट्रिक 2021 में नीदरलैंड के खिलाफ ली थी। श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने तीसरी हैट्रिक 2021 विश्व कप में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ली थी। 2021 विश्व कप में ही कगिसो रबाडा ने इंग्लैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। यह टी20 विश्व कप इतिहास की चौथी हैट्रिक थी।

टी20 विश्व कप 2022 में यूएई के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ और आयरलैंड के जोश लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। मयप्पन पांचवें और लिटिल छठे गेंदबाज बने थे।

टी20 विश्व कप 2024 में तीन हैट्रिक आए थे। पैट कमिंस ने दो हैट्रिक ली थी। उन्होंने पहली हैट्रिक बांग्लादेश और दूसरी अफगानिस्तान के खिलाफ ली थी। कमिंस टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले सातवें गेंदबाज बने थे।

Advertisement

टी20 विश्व कप 2022 में यूएई के कार्तिक मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ और आयरलैंड के जोश लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी। मयप्पन पांचवें और लिटिल छठे गेंदबाज बने थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

अब इस सूची में रोमारियो शेफर्ड का नाम नौवें गेंदबाज के रूप में दर्ज हो गया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार