Lalit Kumar Modi: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व चीफ ललित मोदी ने आईएएनएस को कंफर्म किया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए बोली पहले ही 1.75 बिलियन यूएस डॉलर तक पहुंच गई है। खबरों के अनुसार, मैनचेस्टर यूनाइटेड के को-ओनर एवराम ग्लेजर ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई है।

Advertisement

ललित मोदी ने कहा कि मौजूदा वैल्यूएशन संभवतः लीग के वर्तमान 74 मैचों वाले ढांचे पर आधारित है, न कि भविष्य के 94 मुकाबलों के प्रारूप पर, जिसे वह अपरिहार्य मानते हैं। उनके अनुसार, आईपीएल की मूल परिकल्पना पूर्ण होम-एंड-अवे टूर्नामेंट की थी और मुकाबलों की संख्या बढ़ने से फ्रेंचाइजी के मूल्य और लीग की कुल आय में बड़ा इजाफा होगा।

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा विस्तार उस समय बीसीसीआई को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी होगा, जब पारंपरिक रेवेन्यू सोर्स पर दबाव बढ़ने की आशंका है। मोदी ने चेतावनी दी है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के रेवेन्यू में बोर्ड का हिस्सा 50-60 प्रतिशत तक कम हो सकता है, जबकि द्विपक्षीय मीडिया राइट्स से होने वाली इनकम भी कम से कम आधी हो सकती है।

हालांकि, उनका मानना है कि आईपीएल इन संभावित नुकसानों की भरपाई से कहीं अधिक करेगा। मोदी ने अनुमान जताया है कि अगले एक साल के भीतर अंतिम रूप लेने वाले आईपीएल के अगले मीडिया अधिकार चक्र में मूल्य कम से कम दोगुना हो सकता है, जिस पर उन्हें बिल्कुल भी संदेह नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा विस्तार उस समय बीसीसीआई को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी होगा, जब पारंपरिक रेवेन्यू सोर्स पर दबाव बढ़ने की आशंका है। मोदी ने चेतावनी दी है कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के रेवेन्यू में बोर्ड का हिस्सा 50-60 प्रतिशत तक कम हो सकता है, जबकि द्विपक्षीय मीडिया राइट्स से होने वाली इनकम भी कम से कम आधी हो सकती है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मोदी का मानना है कि इस ट्रेंड को टाला नहीं जा सकता। मौजूदा बाजार परिस्थितियों में बीसीसीआई को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। उन्होंने कहा, "भारतीय क्रिकेट से प्यार करते हैं, लेकिन सबसे बढ़कर वे भारतीय क्रिकेट से प्यार करते हैं।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार