ढाका, 12 फरवरी| अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने कहा है कि उनकी टीम फाइनल में भारतीय टीम से भिड़ने का इंतजार कर रही थी, क्योंकि इससे पहले दोनों के बीच हुए करीबी मुकाबले में बांग्लादेश को हार मिली थी। बांग्लादेश ने रविवार को खेले गए फाइनल में भारत को तीन रन से हरा पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता। इससे पहले दोनों टीमें एशिया कप-2018 के सेमीफाइनल और एशिया कप-2019 के फाइनल में भिड़ी थीं। इन दोनों मौकों पर वह हार गई थी।

Advertisement

बांग्लादेश के अखबार दे डेली स्टार को दिए इंटरव्यू में शोरीफुल ने कहा, "हम पहले उनसे दो करीबी मैच हार चुके थे। एक 2018 के एशिया कप के सेमीफाइनल में जबकि दूसरा 2019 एशिया कप के फाइनल में।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं नहीं बता सकता कि यह दो हारें हमें कितनी चुभी थीं। फाइनल में मैदान पर उतरने से पहले, मैं सिर्फ इतना याद कर रहा था कि फाइनल के बाद उन्होंने क्या किया था और हम कैसा महसूस कर रहे थे। इसलिए हम नहीं चाहते कि वह पहले जैसा कुछ करें। हम अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते थे और अपनी पूरी ताकत से लड़ना चाहते थे।"

शरीफुल ने पूरी आक्रामकता से गेंदबाजी की और 10 ओवरों में 31 रन देकर दो विकेट लिए।

फाइनल के दिन अपने आक्रामक अंदाज के बारे में इस गेंदबाज ने कहा, "हमने देखा है कि आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए आपको यह सब करना होता है और बल्लेबाज को गुस्सा दिलाना होता है ताकि वो कुछ गलती करे और हमें विकेट मिले। जब आप आक्रामकता के साथ शुरुआत करते हो तो बाहर से देख रहे बाकी के बल्लेबाज सचेत हो जाते हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार