कैरेबियन प्रीमियर लीग के 30वें मैच में वॉर्नर पार्क में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स और त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में टीकेआर की टीम को 4 विकटों की जीत मिली।

Advertisement

इस मैच में जब सेंट किट्स की पारी के 14 ओवर खत्म हो चुके थे तब एक अनोखा नजारा देखने को मिला। बारिश आते ही सभी ग्राउंड स्टाफ आ गए। कुछ पिच को ढकने में लगे थे तो कुछ विकेट को बचाने में क्योंकि अब क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाले विकेटों में फ्लैश लाइट लगे होते है और उन्हें किसी भी प्रकार के बारिश या पानी से बचाना जरूरी होता है क्योंकि वो काफी महंगे आते हैं।

Advertisement

इस बीच टीकेआर की ओर से मैदान पर फिल्डिंग कर रहे है कोलिन मुनरो पहले एक बार गेंदबाजी छोर पर पड़े विकटों को उठाने गए लेकिन उनसे पहले ही ग्राउंट स्टाफ ने आकर उसे उठा लिया था। उसके बाद मुनरो ने हार नहीं मानी और वो भागकर गेंदबाजी छोर पर गए। मुनरो के पीछे वो ग्राउंड्समैन भी भागा लेकिन उसके आने से पहले ही मुनरो ने तीनों विकेट अपने पास रख लिया था और फिर वो भागते-भागते पवेलियन में जा पहुंचे।

इस मैच में सेंट किट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जवाब में टीकेआर की टीम ने लक्ष्य को 19 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर पूरा कर लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार