27 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया के घरेलू टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड में एक ऐसी घटना घटी है जिसकी कल्पना करना मुश्किल है। शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के 20वें मैच में न्यू साउथ वेल्स के कप्तान हिल्टन कार्टराइट वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान जिस ढ़ंग से आउट हुए वो चौंकाने वाली रही।

Advertisement

इस मैच में जब न्यू साउथ वेल्स के कप्तान हिल्टन कार्टराइट दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए तो स्पिनर जेसन संघा की शॉर्ट गेंद पर पुल करने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर सीधे शॉट लेग पर फील्डिंग कर रहे फील्डर  निक लार्किन की हेलमेट पर जा लगी।

Advertisement

गेंद हेलमेट में लगते ही और भी ज्यादा हवा में चली गई जिसे गेंदबाज जेसन संघा ने दौड़ लगाकर कैच कर लिया। जिसके कारण बल्लेबाज हिल्टन कार्टराइट को अंपायर ने कैच आउट दे दिया।

आपको बता दें कि पहले क्रिकेट में ये नियम थी कि गेंद हेलमेट पर लगते ही डेड बॉल करार दे दिया जाएगा लेकिन साल 2017 के बाद इस नियम में बदलाव हुआ जिसके कारण हिल्टन कार्टराइट इस अनोखे तरीके से आउट हुए। हिल्टन कार्टराइट के आउट होने का वीडियो सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि हिल्टन कार्टराइट को एक पल के लिए एहसास भी नहीं हुआ कि आखिर उनके साथ ऐसा कैसे हो सकता है। देखिए दिलचस्प वीडियो►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार