कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (CPL 2024) का 30वां मुकाबला त्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला गया था जिसके दौरान एक बेहद ही गजब नजारा देखने को मिला। दरअसल, वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) यहां स्पिनर बन गए और ऑफ स्पिन बॉलिंग करते नजर आए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

37 वर्षीय पोलार्ड मैदान पर खूब मस्ती करते हैं। वो तूफानी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं और घातक गेंदबाज़ी भी, इसी के साथ उनकी फील्डिंग की तो दुनिया दीवानी रही ही है। हालांकि अब पोलार्ड का एक नया रूप देखने को मिला है। पोलार्ड स्पिन बॉलिंग भी कर सकते हैं और ऐसा उन्होंने प्रोविडेंस स्टेडियम में करके दिखाया।

Advertisement

ये घटना अमेजन वॉरियर्स की इनिंग के 18वें ओवर के दौरान घटी। त्रिनबागो की टीम के हाथों में ये मैच था ऐसे में कप्तान पोलार्ड ने गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। वो मुकाबले में अपना पहला ओवर करने आए और यहां उन्होंने मीडियम पेस बॉलिंग नहीं, बल्कि स्पिन बॉलिंग की। वो ऑफ स्पिन करते दिखे और उन्होंने अपने ओवर में 12 रन दिये। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में त्रिनबागो ने अमेजन वॉरियर्स को 74 रनों से हराकर बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले त्रिनबागो के लिए निकोलस पूरन ने 59 बॉल पर 9 चौके और 8 छक्के ठोककर 101 रन बनाए थे जिसके दम पर टीम का स्कोर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 211 रन तक गया। इसके जवाब में अमेजन वॉरियर्स के लिए एक भी खिलाड़ी हाफ सेंचुरी तक नहीं बना सका। टीम के लिए गुरबाज ने 22 बॉल पर 36 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन जोड़े और उनकी पूरी टीम 18.5 ओवर में 137 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार