भारत में विराट कोहली (Virat Kohli) की दीवानगी किसी भी दूसरे खिलाड़ी या सेलिब्रिटी की तुलना में कई गुना ज्यादा है। एक बार फिर इसका नमूना देखने को मिला है। दरअसल, भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG 2nd ODI) के बीच कटक के बाराबती स्टेडियम में बीते रविवार, 09 फरवरी को वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया था जहां विराट कोहली ने एक फैन बॉय से महज़ हाथ मिलाकर उसका दिन बना दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे होते हैं और इसी बीच वहां बैठा एक छोटा सा बॉल बॉय जो कि विराट कोहली का बहुत बड़ा फैन होता है, अपने हीरो से हाथ मिलाने की गुजारिश करता है। विराट भी नन्हे फैन का दिल नहीं तोड़ते और छोटे फैन से हाथ मिला लेते हैं।

Advertisement

इतने भर से वो नन्हा फैन खुशी से झूम उठता है और खुशी के मारे जमीन पर ही लेट जाता है। ये फैन बॉय का एक गोल्डन रिएक्शन था जो कि सभी क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आ रहा है, यही वजह है सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि फैंस विराट कोहली की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बात करें अगर इस मुकाबले में विराट कोहली के प्रदर्शन की तो वो अपने घुटने की चोट से उभरने के बाद वापसी कर रहे थे जो कि कुछ खादगार नहीं रही। विराट ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ 8 बॉल का सामना करके सिर्फ 5 रन बनाए और आदिल राशिद ने विकेट के पीछे फिल साल्ट के हाथों उन्हें कैच आउट करवाया। हालांकि इसके बावजूद टीम ने ये मैच रोहित शर्मा की 90 बॉल पर 119 रनों की पारी के दम पर बेहद आसानी से 33 बॉल और 4 विकेट रहते अपने नाम किया। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार