नई दिल्ली, 19 अप्रैल| भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने उप-कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की है और उन्हें शुद्ध बल्लेबाज बताया है। शमी ने पूर्व तेज गेंदबाद इरफान पठान के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में रोहित को पैकेज बताया है।

Advertisement

शमी ने कहा, "मुझे लगता है कि वो पूरा पैकेज हैं. क्रिकेट क्या यह सीखने और दिखाने के लिए। वह शुद्ध बल्लेबाज हैं।अगर वह बल्लेबाजी कर रहे हैं तो आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा।"

Advertisement

शमी ने कहा कि गेंदबाज रोहित को गेंदबाजी करते हुए भी काफी कुछ सीखते हैं।

उन्होंने कहा, "वह गेंदबाजों को मारेंगे और इससे आपको सीखने का मौका मिलेगा। अगर आप बल्लेबाज हैं तो आपको देखने को मिलेगा कि उनके पास शॉट खेलने के लिए कितना समय है। आपको देखने को मिलेगा कि वह अलग-अलग स्थिति में कैसे बल्लेबाजी करते हैं। वह अलग स्तर के बल्लेबाज हैं। वह सर्वश्रेष्ठ पैकेज हैं।"

वहीं पठान ने कहा कि रोहित को खेलता देखकर ऐसा लगता है कि वह क्रिकेटर नहीं कवि हैं।

बाएं हाथ के पूर्व गेंदबाज ने कहा, "कभी , जब मैं कॉमेंट्री कर रहा होता हूं और रोहित को खेलता देखता हूं तो ऐसा लगता है कि वह क्रिकेटर नहीं, बल्कि कवि हैं। वह मक्खन की तरह बल्लेबाजी करते हैं। गेंदबाज को पता ही नहीं चलता कि वह मार रहे हैं और वो मारते रहते हैं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार