8 फरवरी, (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया की स्पिन जोड़ी यजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने मौजूदा वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया है। मेजबान टीम के बल्लेबाज इन दोनों की गेंदों को समझ ही नहीं पा रहे हैं। लेकिन अब साउथ अफ्रीका इन दोनों के चक्रव्यूह को तोड़ने का प्लान तैयार कर रहे हैं। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज जेपी ड्यूमिनी ने कहा, ‘‘हममें से कई उनकी गुगली का सामना नहीं कर सके। चहल औऱ कुलदीप ने ऐसी गेंदबाजी की कि हम अपना स्वाभाविक खेल नहीं दिखा पाए। हमें उनके खिलाफ नए सिरे से रणनीति बनानी होगी। हम चौथे वनडे मैच में इन दोनों के खिलाफ रणनीति को लेकर आत्ममंथन करेंगे।

गौरतलब है कि पहले तीन वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका को मेहमान टीम के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है। अगर जोहान्सबर्ग में खेले जाने वाले चौथे वनडे मैच में भी भारत जीत जाता है तो साउथ अफ्रीका सीरीज हार जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार