Bangladesh vs West Indies: बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे औऱ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में एकीम ऑगस्टे को पहली बार मौका मिला है। उन्हें एविन लुईस की जगह टीम में मौका मिला है, जो कलाई में चोट के कारण बाहर हो गए हैं। 22 साल के ऑगस्टे ने वेस्टइंडीज के लिए तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 73 रन बनाए हैं। 

Advertisement

इसके अलावा खैरी पिएरे की भी वनडे टीम में वापसी हुई है, जिन्होंने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके अलावा गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज औऱ एलिथ एथेनेज की भी टीम में वापसी हुई है। मोती ने वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते भारत के खिलाफ सीरीज में ना खेलने का फैसला किया था। 

Advertisement

शमर जोसेफ को वनडे औऱ टी-20 इंटनरेशनल दोनों सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है, वह चोट के कारण भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे। 

टी-20 इंटरनेशनल  सीरीज के लए रेमन सिमंड्स औऱ आमिर जंगू टीम में हैं। जंगू को विकेटकीपर कप्तान शाई होप के बैकअप के तौर मौका मिला है वहीं रेमन को उनके शानदार फॉर्म के चलते। हाल ही में कैरेबियन प्रीमियर लीग 2025 में बारबाडोस रॉयल्स के लिए खेलते हुए 13 विकेट लिए थे। वहीं नेपाल के खिलाफ अपने दूसरे टी-20 इंटनरेशनल में 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

वेस्टइंडीज के बांग्लादेश दौरे की शुरूआत तीन वनडे मैच की सीरीज से होगी, जिससे मुकाबले 18 ,21 औऱ 23 अक्टूबर को ढाका में खेले जाएंगे। इसके बाद तीन टी-20 मैच 27,29 औऱ 31 अक्टूबर को चटगांव में खेले जाएंगे। 

बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे टीम

Advertisement

शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाज़े, एकीम अगस्टे, जेडिया ब्लेड्स, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, खैरी पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।

बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज की टी-20 टीम\

Also Read: LIVE Cricket Score

शाई होप (कप्तान), एलिक अथानाज़े, एकीम अगस्टे, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडेन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, रेमन साइमंड्स

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार