9 फरवरी,जोहन्सबर्ग (CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ छह वनडे मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका 3-0 से पिछड़ चुकी है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में 15 महीने का समय बाकी है ऐसे में यह नतीजे साउथ अफ्रीका के लिए चिंता की बात है। भारत ने इन तीनों ही मुकाबलों में मेजबान टीम को आसानी से हरा दिया। 

Advertisement

इस सीरीज में अब तक साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की एक बहुत बड़ी कमजोरी उजागर हुई है। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कलाई के स्पिन गेंदबाज यजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की गेंदबाजी खेलने में असमर्थ साबित हुए हैं। मेजबान बल्लेबाज दोनों की गेंदों को पढ़ ही नहीं पा रहे हैं और न तो इनसे निपटने की तकनीक ही उनके पास दिखती है।

Advertisement

यह कहना गलत नहीं होगा कि साउथ अफ्रीका की टीम पहले तीन वनडे भारत के इन कलाई के स्पिनरों से हारी है। पहले तीन मैचों में साउथ अफ्रीका के 28 विकेट गिरे, जिसमें 21 चहल औऱ कुलदीप की जोड़ी ने लिए हैं। 

हैरानी की बात यह है कि साउथ अफ्रीका के पास इमरान ताहिर के रुप में एक बेहतरीन कलाई का स्पिन गेंदबाज हैं। ताहिर के अलावा मेजबान टीम ने 6 अन्य कलाई के स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी की है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि साउथ अफ्रीकी टीम को अपने प्रदर्शन को लेकर जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास और सीरीज से पहले ज्यादा तैयारियां नहीं की गई। 

ये है चहल और कुलदीप के चक्रव्यूह का तोड़

Advertisement

अगर साउथ अफ्रीका को बाकी बचे वनडे मैचों में भारत को टक्कर देनी है, तो उन्हें कलाई के जादूगर चहल और यादव के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी तकनीक में सुधार करना होगा। 

मेजबान टीम के बल्लेबाजों को इन दोनों के खिलाफ शुरुआत से ही जवाबी हमला करना होगा। अगर साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज शुरुआत में इन दोनों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाते हैं और उन्हें जमनें का मौका नहीं देते तो उनके पास कुछ रन बनाने का मौका होगा। 

डी विलियर्स की वापसी से बढ़ेगा आत्मविश्वास 

Advertisement

इसके अलावा साउथ अफ्रीका की टीम को एबी डी विलियर्स की वापसी से मौजूदगी मिलेगी। जो चोट के कारण पहले तीन मैच नहीं खेल सके थे। डी विलियर्स लिमिटेड ओवर क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में एक हैं और अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जीता सकते हैं। डी विलियर्स की मौजूदगी से टीम में एक नई जान आएगी और वह अपनी तकनीक और अनुभव के चलते चहल औऱ यादव को अच्छे तरीके से खेल सकते हैं। अगर वह क्रीज पर कुछ समय रुकेंगे तो दूसरे बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलेगी। 

चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में अपनी पहली सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, वहीं मेजबान टीम अपना खोया आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार