एंटिगा, 23 नवम्बर| नटाली स्कीवर (52) और एमी एलेन जोन्स (53) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने यहां खेले गए महिला टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में भारतीय टीम को आठ विकेट से हरा दिया।

Advertisement

सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए इस मैच में मिली हार के कारण भारतीय टीम एक बार फिर फाइनल में स्थान हासिल करने से चूक गई। 

Advertisement

आपको बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 19.3 ओवरों में अपने सभी विकेट गंवाकर 112 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसे इंग्लैंड महिला टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम में महान मिताली राज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा था जो एक बेहद ही चौंकाने वाला फैसला था।

भारत की हार के बाद क्रिकेट फैन्स मिताली राज को टीम से  बाहर रखे जाने पर कप्तान हरमनप्रीत कौर की काफी आलोचना कर रहे हैं।

हर किसी की नजर में महिला टीम मैनेजमेंट और हरमनप्रीत कौर एक विलेन बन चुकी हैं। देखिए फैन्स का रिएक्शन

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार