30 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कल के फाइनल मैच में जहां कोहली की टीम को 8 रन से हार का सामना करना पड़ा वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के टीम के खिलाड़ी ने कमाल का खेल दिखाकर आईपीएल 2016 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस फाइनल मैच में जहां डेविड वार्नर ने कमाल का खेल दिखाकर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी तो वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण ने बैंगलोर की बल्लेबाजी को अंतिम समय में बांधकर खिताब पर कब्जा कर लिया।

Advertisement

इस ऐतिहासिक जीत के  साथ ही हैदराबाद के युवराज सिंह ने एक हैरत भरा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हैदराबाज की इस जीत के साथ ही युवराज सिंह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 50 ओवर के वर्ल्ड कप, 20 ओवर वाले वर्ल्ड टी- 20, चैंपियंस ट्रॉफी, अंडर 19 वर्ल्ड कप और आईपीएल टूर्नामेंट को जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हों। युवराज के अलावा इस तरह का कारनामा अबतक कोई भी नहीं कर पाया है।

Advertisement

यहां तक की ना तो सचिन, कोहली और ना ही धोनी अपने क्रिकेट में ऐसे कारनामें को अंजाम दे पाए हैं। आपको बता दें कि पिछले 8 सालों के बाद यह पहला मौका है जह युवराज सिंह आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हों।

PHO- IPL Twitter

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार