28 सितंबर। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ओपनर लिटन दास ने शानदार बल्लेबाजी की और शानदार अर्धशतक जमाने में सफलता पा ली है। लिटन दास ने अुपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक जमा लिया है।  स्कोर अपडेट

Advertisement

गौरतलब है कि बांग्लादेश की टीम ने आज चौंकाने वाला फैसला किया और लिटन दास के साथ मेहंदी हसन को ओपनिंग करने के लिए भेजा। 

Advertisement

दोनों ने भारतीय गेंदबाजों को पस्त करते हुए 100 रन से ज्यादा रन की पार्टनरशिप कर ली है।  लिटन दास और मेहंदी हसन ने वनडे में बांग्लादेश के लिए ओपनर के तौर पर सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने का कारनामा कर दिखाया है। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

गौरतलब है कि 12वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने लिटन दास का कैच जडेजा की गेंदबाजी पर छोड़ दिया था। लेकिन इसके बाद लिटन दास ने संभल कर बल्लेबाजी की और कोई खराब शॉर्ट नहीं खेले।

ये खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश की टीम ने 23.5 ओवर में 2 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं। लिटन दास 91 रन बनाकर खेल रहे हैं। मेहदी 32 रन और इमरूल कैस 2 रन बनाकर आउट हुए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार