India vs West Indies ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का गुस्सा सभी ने देखा और चहल को डांटते हुए उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, रोहित युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के सुस्त रवैये से गुस्से में नजर आए।

Advertisement

अब जब इस वीडियो को सभी ने देख लिया तो युजवेंद्र चहल का रिएक्शन भी सामने आ गया है। चहल ने भी अपने कप्तान की चुटकी लेते हुए माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर जवाब दिया। चहल रोहित की डांट पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'कैप्टन का हुकूम सरआंखों पर।'

Advertisement

वहीं, अगर रोहित के इस वायरल वीडियो को देखें तो वो उसमें चहल पर चींखते हुए कह रहे हैं, “क्या हुआ तेरे को? भाग क्यों नहीं रहा है ठीक से? चल उधर भाग।” बता दें मैदान से बाहर रोहित औऱ चहल का रिश्ता काफी अच्छा है। दोनों को कई बार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींचते हुए देखा गया है। 

इस मुकाबले में चहल ने 10 ओवर में 45 रन देकर सिर्फ एक विकेट चटकाया। पहले वनडे में सबसे ज्यादा 4 विकेट चटका कर चहल प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। इस दौरान उन्होंने वनडे में अपने 100 विकेट भी पूरे किए थे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार