भारत क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज और टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्या रहाणे आज अपना 30वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।  

Advertisement

ब्लैक बेल्ट चैंपियन

Advertisement

शांत से दिखने वाले अंजिक्या रहाणे एक शानदार बल्लेबाज होने के साथ साथ कराटे  में भी निपुण है और उन्होंने इस खेल में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है।   PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें    

एक ओवर में 6 चौके

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में रहाणे के नाम एक ओवर में 6 चौके मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने ये कारनामा 2012 आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ किया था। हैरानी की बात ये है की ये 6 चौके उन्होंने पॉवरप्ले में नहीं बल्कि पारी के 14वें ओवर में लगाया है।

 

8 कैच पकड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

एक टेस्ट मैच में किसी फील्डर द्वारा सर्वाधिक कैच पकड़ने का  वर्ल्ड रिकॉर्ड रहाणे  के नाम पर  है। रहाणे ने साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे टेस्ट  में कूल 8 कैच लपके जिसमें उऩ्होनें 3 कैच पहली पारी और 5 कैच दूसरी पारी में लिए।

 

कभी नहीं हारी भारतीय टीम जब लगाया शतक

Advertisement

रहाणे के नाम ये शनदार रिकॉर्ड है की उन्होंने भारत के लिए टेस्ट मैचों में जब जब शतक लगाया है भारत वो मैच कभी नहीं हारा।

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर लगाया एक यादगार शतक

रहाणे ने साल 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट मैच में 103 रनों की यादगार पारी खेली जिसके मदद से भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड को 28 साल बाद हराया। इस यादगार पारी के बाद  रहाणे का नाम आईसीसी ने  लॉर्ड्स ऑनर बोर्ड में जोड़ा।   

Advertisement

WRITER: SHUBHAM SHAH

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार