भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार (22 नवंबर) से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के पहला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स भी बन सकते हैं,आइए जानते हैं।

Advertisement

बतौर कप्तान 5000 टेस्ट रन

Advertisement

विराट कोहली 32 रन बनाते ही बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे। कोहली ये कारनामा करने वाले पहले भारतीय कप्तान होंगे। कोहली ने 52 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 4968 रन बनाए हैं। अब तक ग्रीम स्मिथ,एलन बॉर्डर, रिकी पॉटिंग,क्लाइव लॉयड और स्टीफन फ्लेमिंग जैसे दिग्गज कप्तानों ने इससे पहले ये कारनामा किया है।


एलन बॉर्डर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

 

Advertisement

अगर भारतीय टीम कोलकाता टेस्ट मैच जीत जाती है तो विराट कोहली सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में एलन बॉर्डर को पछाड़ देंगे। फिलहाल दोनों 32-32 जीत के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। 


रोहित शर्मा के 400 इंटरनेशनल छक्के

Advertisement

रोहित शर्मा अगर इस मैच में 2 छक्के मार लेते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 छक्के मारने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (534 छक्के) और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (476 छक्के) ही ये कारनामा कर पाए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार