पिछली बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली और पहली टी-20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर हो रहे इस टूर्नामेंट के इस खिताब की सबसे बड़ी दावेदार है। मौजूदा समय में भारत के पास सबसे संतुलित टी-20 टीम है जिसके चलते भारत ने इस साल अब तक खेले 11 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में से केवल 1 मैच में हार का सामना किया है। टीम के पास रोहित शर्मा और शिखर धवन के रूप में बेहतरीन सलामी जोड़ी है औऱ ऑर्डर में विराट कोहली, युवराज सिंह सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हार्दिक पांड्या जैसे ऑलराउंडर के आने से टीम को औऱ मजबूती मिली हैं। वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के अलावा विकेट भी चटका सकते हैं। तेज गेंदबाजी डिर्पाटमेंट में आशीष नेहरा के लौटने से मजबूती मिली है औऱ युवा गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अंतिम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। स्पिन डिपार्टमेंट में रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन हैं जो बल्ले से धमाल भी कर सकते हैं। 

Advertisement

स्टार खिलाड़ी:  विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, युवराज सिंह

Advertisement

मैच शेड्यूल

15 मार्च, भारत बनाम न्यूजीलैंड, नागपुर में

19 मार्च, भारत बनाम पाकिस्तान, कोलकाता में

23 मार्च, भारत बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरू में

Advertisement

27 मार्च, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, मोहाली में

टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, पवन नेगी, आशीष नेहरा, हार्दिक पंड्या, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, हरभजन सिंह और युवराज सिंह।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार