वर्ल्ड की नंबर तीन टी-20 टीम साउथ अफ्रीका मैच विनिंग खिलाड़ियों से भरी हुई है। हालांकि भारत आने से पहले अफ्रीका अपनी ही जमीन पर ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी-20 सीरीज हराकर आई है लेकिन उसने ट्रॉफी के सबसे मजबूत दावेदार मानी जी रही भारतीय टीम को वॉर्मअप मैच में हराया भी है। बेहरतीन खिलाड़ियों से सजी साउथ अफ्रीका इस बार भी खिताब जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक है। लेकिन अगर फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली अफ्रीकी टीम को कप हासिल करना है तो उसे अहम मुकाबलों में दबाव में बिखरने की अपनी आदत को खत्म करना होगा और सअपने ऊपर लगे चोकर्स के टैग को हटाना होगा। 

Advertisement

बल्लेबाजी के मामले में साउथ अफ्रीका की टीम सबसे मजबूत दिखती है क्योंकि उसके पास एबी डी विलियर्स के रूप में मौजूदा समय का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है। ओपनिंग जोड़ी में क्विंटन डि कॉक और हाशिम अमला जैसे खतरनाक बल्लेबाज और मिडल ऑर्डर की जिम्मेदारी डेविड मिलर, जेपी ड्यूमिनी औऱ रिली रोसो जैसे टी 20 के स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों पर है। अफ्रीका के पास क्रिस मॉरिस औऱ डेविड वीस जैसे हरफनमौला खिलाड़ी भी है जो विकेट निकालने के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल कर सकते हैं। 

Advertisement

स्पिनर के तौर पर इमरान ताहिर और अरोन फांगिसो है जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी डेल स्टेन औऱ युवा गेंदबाज कागिसो रबाडा के पास है।

स्टार खिलाड़ी: एबी डी विलियर्स, फाफ डु प्लेसिस, डेल स्टेन, जेपी ड्यूमिनी

मैच शेड्यूल

18 मार्च, साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, मुंबई में

Advertisement

20 मार्च, साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, मुंबई में

25 मार्च, साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, नागपुर में

28 मार्च, साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, दिल्ली में

Advertisement

 

टीम इस प्रकार है

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), काइल एबोट, हाशिम अमला, फरहान बेहराडियन, क्विंटन डि काक, एबी डिविलियर्स, जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, अरोन फांगिसो, कागिसो रबाडा, रिली रोसो, डेल स्टेन, इमरान ताहिर और डेविड वीस।

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार