इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 22वां और इंग्लैंड की धरती पर अपना पहला शतक लगाया। वह सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज हैं। आइए जानते हैं सबसे तेज 22 टेस्ट शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज। 

Advertisement

सर डॉन ब्रैडमैन

Advertisement

क्रिकेट इतिहास के सर्वोत्तम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 22 शतक लगाने का कारनामा किया। ब्रैडमैन ने अपना 22वां टेस्ट शतक महज 58 पारियों में पूरा किया। उन्होंने यह उपलब्धि 29 नवंबर साल 1946 को ब्रिसबेन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

 

सुनील गावस्कर

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने  22 वां शतक अपने टेस्ट करियर की 101वी पारी में पूरा किया। उन्होंने अपना 22वां शतक 3 नवंबर साल 1979 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर पूरा किया।

 
Advertisement

स्टीव स्मिथ

वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के सबसे धुरंधर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 14 दिसंबर साल 2017 को पर्थ के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 22 वां शतक अपने टेस्ट करियर के 108वीं पारी में जमाया था।

 
Advertisement

विराट कोहली

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर वर्तमान में भारतीय टीम के कप्तान और वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज विराट कोहली मौजूद हैं। कोहली ने 2 अगस्त साल 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम के मैदान पर अपने टेस्ट करियर की 113वीं पारी में 22 वां शतक जड़ा।

 
Advertisement

सचिन तेंदुलकर

क्रिकेट इतिहास के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 26 दिसंबर साल 1999 को मेलबॉर्न के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर की अपनी 114वीं पारी में 22वां शतक लगाने का कारनामा किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार