टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने के लिए बल्लेबाजों को संयम दिखाना होता औऱ पिच पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पड़ता है। लेकिन दुनिया के कई बल्लेबाज ऐसे जो क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। टेस्ट क्रिकेट में ऐसे कई बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक बनाया है। आइए जानतें हैं टेस्ट मैचों मे सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों के बारे में।

Advertisement

नाथन एस्टल

Advertisement

टेस्ट मैचों के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैंड के नाथन एस्टल के नाम पर है। एस्टल ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2002 में क्राइस्टचर्च में हुए पहले टेस्ट मैच में मात्र 153 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और मैच में कुल 168 गेंद खेलते हुए 222  रन बनाए जिसमें 28  चौके और 11  छक्के शामिल है।    PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें    

 

बेन स्टोक्स

वर्तमान दौर के सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में से एक बेन स्टोक्स ने साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ  केपटाउन टेस्ट में 163 गेंदों में  दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया  और मैच में कूल 258 रन बनाये जिसमे 30 चौके और 11 छक्के शामिल है।

 
Advertisement

वीरेंद्र सहवाग

दुनिया के खतरनाक ओपनरों में शुमार भारत के वीरेंद्र सहवाग ने साल 2009  में श्रीलंका के विरुद्ध मुंबई टेस्ट में 168 गेंदों में धमाकेदार दोहरा शतक लगाया और उस मैच में कूल 293 रन बनाये जिसमे 7 छक्के और 40 शानदार चौके शामिल हैं।

 
Advertisement

वीरेंद्र सहवाग 

सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वालो में चौथे नंबर पर भी सहवाग का ही नाम शामिल है। सहवाग ने साल 2002 में  चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर टेस्ट में 182 गेंदों में दोहरा  शतक लगाया और मैच में कुल 254 रन बनाये जिसमे उन्होंने 1 छक्का और 47 बेजोड़ चौके लगाए।

 
Advertisement

ब्रैंडन मैकुलम

दुनिया के जाने माने खतरनाक ओपनरों में एक  मैकुलम ने साल 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ सारजाह में 188 गेंद खेलते हुए दोहरा शतक पूरा किया और 202 रन बना कर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 21 चौके और 11 शानदार छक्के लगाए।

Advertisement

Writer: SHUBHAM SHAH

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार