क्रिकेट के मैदान पर जब भी कोई बल्लेबाज छक्का जड़ता है तो फैंस में खुशी की लहर दौड़ जाती है। क्योंकि यह सबसे ज्यादा रोमांचिक करता है। इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में कई बल्लेबाजों ने बड़े-बड़े छक्के मारने की अपनी कला से क्रिकेट फैंस का दिल जीता है। आइए जानते हैं टेस्ट, वनडे औऱ टी20 इंटरनेशनल मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज। 

Advertisement

शाहिद अफरीदी

Advertisement

वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट इतिहास में सबसे जयादा छक्के लगाए है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कुल 524 मैच खेलते हुए सबसे ज़्यादा 476 छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।   PHOTOS: हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

क्रिस गेल 

यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में अब तक 440 मैच खेलते हुए 468 छक्के लगाए है और वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज है।

Advertisement

ब्रैंडन मैकुलम

अपनी बेख़ौफ़ बल्लेबाजी के लिए दुनिया भर में मशहूर न्यूज़ीलैंड के पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने अपने इंटरनेशनल करियर में 432 मैचों में 398 छक्के लगाए है।   

Advertisement

सनथ जयसूर्या

कभी वर्ल्ड क्रिकेट में अपने खतरनाक बल्लेबाजी से गेंदबाजों पर धाक ज़माने वाले श्रीलंकाई क्रिकेटर जयसूर्या ने भले ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो मगर वो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर काबिज है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल मैच में कुल 586 मैच खेलते हुए 352 छक्के लगाए है।  

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी

दुनिया के सफलतम  कप्तानों में शुमार भारत के बेहतरीन बल्लेबाज धोनी इस छक्के लगाने वाली लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज है। धोनी ने अभी तक अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 497 मैच खेलते हुए 341 छक्के लगाए है।     

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार