एलेक्स डी मिनौर ने फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट को 6-4, 6-3 से हराकर डीसी ओपन के फाइनल में जगह बना ली।

Advertisement

फाइनल में पहुंचने के साथ ही कोरेंटिन मौटेट ने एटीपी लाइव रैंकिंग में रूस के आंद्रे रुबलेव को पीछे छोड़ते हुए 10वें स्थान पर छलांग लगा ली है। वहीं, क्वालीफाइंग में हारने के बावजूद मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाले कोरेंटिन मौटेट ने इस सप्ताह शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पायदान की छलांग लगाई और अब वह एटीपी लाइव रैंकिंग में 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की पहली टॉप-50 रैंकिंग है।

Advertisement

दूसरे सेट की शुरुआत में लगातार 14 अंक जीतने के बाद ऐसा लग रहा था कि एलेक्स डी मिनौर आसानी से जीत की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन 4-1 की बढ़त पर उन्होंने डबल फॉल्ट कर सर्विस गंवा दी। इसके बाद 5-2 पर मैच सर्व करने का मौका भी हाथ से निकल गया, जहां उन्होंने एक बार फिर डबल फॉल्ट से गेम की शुरुआत की।

हालांकि, एक सकारात्मक संकेत यह रहा कि डी मिनौर ने नेट पर खेले गए 22 में से 17 अंक जीत लिए। उन्होंने मौटेट के कमजोर बैकहैंड विंग की ओर अटैक करते हुए अंक बटोरे।

डी मिनौर ने कहा, "यह अच्छा मैच नहीं था, लेकिन मुझे पता था कि बिना लय के यह एक मुश्किल मैच होने वाला है। वह विरोधियों के साथ यही करने में सक्षम हैं। मेरा लक्ष्य किसी भी तरह से फाइनल में पहुंचना था।"

एटीपी स्टैट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर को एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना के खिलाफ फाइनल से पहले अपने खेल में सुधार करना होगा, उन्होंने सेमीफाइनल में कुल 33 अनफोर्स्ड एरर किए, जिनमें से 21 पहले सेट में आए। खासतौर पर बैकहैंड पर उनकी कमजोरी नजर आई है, जहां से उन्होंने पूरे मैच में 21 गलतियां कीं।

Advertisement

स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकीना ने लगातार तीन अमेरिकी खिलाड़ियों को हराते हुए फाइनल में जगह बनाई है। उन्होंने लर्नर टीएन और टॉप सीड टेलर फ्रिट्ज पर जीत दर्ज करने के बाद चौथे वरीय बेन शेल्टन को 6-2, 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

एटीपी स्टैट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डी मिनौर को एलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना के खिलाफ फाइनल से पहले अपने खेल में सुधार करना होगा, उन्होंने सेमीफाइनल में कुल 33 अनफोर्स्ड एरर किए, जिनमें से 21 पहले सेट में आए। खासतौर पर बैकहैंड पर उनकी कमजोरी नजर आई है, जहां से उन्होंने पूरे मैच में 21 गलतियां कीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

फोकीना वॉशिंगटन ओपन के इतिहास में फाइनल में पहुंचने वाले केवल दूसरे स्पेनिश खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा साल 2000 में, एलेक्स कोरेट्जा ने किया, जब उन्होंने पांच बार के चैंपियन आंद्रे आगासी को चौंकाते हुए खिताब जीता था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार