इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन में हिस्सा लेने भारतीय निशानेबाजों और सपोर्ट स्टाफ का पहला जत्था शनिवार को काहिरा के लिए रवाना हो गया, जिसमें 58 सदस्य हैं।
काहिरा जूनियर वर्ल्ड कप आईएसएसएफ जूनियर सर्किट की शुरुआत करेगा। इस कैलेंडर ईयर में शॉटगन निशानेबाजों के लिए तीन, जबकि राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए दो इवेंट तय किए गए हैं।
भारत ने काहिरा में होने वाले 18 मेडल इवेंट्स के लिए कुल 71 निशानेबाज उतारे हैं, जिनमें 15 ओलंपिक इवेंट्स के लिए 36 निशानेबाज शामिल हैं। तीन अतिरिक्त इवेंट्स में जूनियर पुरुष और महिला 50 मीटर राइफल प्रोन प्रतियोगिताएं, जबकि पुरुषों का 25 मीटर पिस्टल इवेंट शामिल है। माना जा रहा है कि यह इवेंट 2032 के ओलंपिक का हिस्सा बन सकता है।
कुल मिलाकर, 25 देशों के 284 एथलीट्स काहिरा में मुकाबला करेंगे, जिसमें भारत का दल सबसे बड़ा है। मेजबान मिस्र 29 सदस्यों का दल उतारेगा, जबकि रूस, जो 'इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट्स' (एआईएन) के बैनर तले खेल रहा है, उसने भी 43 सदस्यों का एक बड़ा दल भेजा है। शूटिंग के अन्य शीर्ष देश जिन्होंने बड़े दल भेजे हैं, उनमें फ्रांस (24), ग्रेट ब्रिटेन (16) और इटली (13) शामिल हैं।
जून में जर्मनी के सुहल में होने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप को देखते हुए, यह भारतीय जूनियर निशानेबाजों के लिए उस प्रतिष्ठित इवेंट में अपनी जगह बनाने का एक अच्छा मौका होगा। कुछ दिन पहले ही, भारत ने स्पेन के ग्रेनाडा में अपना आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल अभियान एक गोल्ड मेडल के साथ समाप्त किया था।
भारत की सोनम उत्तम मस्कर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में संघर्षपूर्ण प्रदर्शन करते हुए पांचवें स्थान पर रहीं। सोनम ने 188.5 अंक बनाए और 24 शॉट्स के फाइनल में 18वें शॉट के बाद बाहर हो गईं। वह उस समय अपने नजदीकी प्रतिद्वंद्वियों से सिर्फ 0.8 अंक पीछे थीं।
जून में जर्मनी के सुहल में होने वाली जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप को देखते हुए, यह भारतीय जूनियर निशानेबाजों के लिए उस प्रतिष्ठित इवेंट में अपनी जगह बनाने का एक अच्छा मौका होगा। कुछ दिन पहले ही, भारत ने स्पेन के ग्रेनाडा में अपना आईएसएसएफ वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल अभियान एक गोल्ड मेडल के साथ समाप्त किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत ने इस साल के पहले वर्ल्ड कप चरण में घरेलू रैंकिंग में चौथे से छठे स्थान के बीच रहने वाले कई निशानेबाज उतारे थे। टीम ने कुल 7 फाइनल में जगह बनाई, लेकिन केवल 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में मुकेश नेलावल्ली और पलक की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। पदक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन आठ गोल्ड और कुल 13 मेडल्स के साथ शीर्ष पर रहा।