देशभर में फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के मकसद से सरकार द्वारा हर रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साइकिल'इवेंट का आयोजन किया जाता है। रविवार को संडे ऑन साइकिल के 76वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया।

Advertisement

फिट इंडिया के निदेशक सुशांत कंडवाल ने कहा कि इस मुहिम का मकसद युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी युवा कम से कम हर रोज अपनी फिटनेस को आधा घंटा दें। आईएएनएस के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा, "जैसा कि आप देख रहे होंगे, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में हमारा 76वां संस्करण आयोजित हो रहा है और आज एक हजार के करीब लोगों ने इसमें हिस्सा लिया है। हमें बहुत खुशी है कि अधिकतर लोग ऑफलाइन मोड के माध्यम से आए हैं। इसका मतलब है कि ऑनलाइन तो हमारा रजिस्ट्रेशन पूरा हुआ ही था, उसके अलावा जो लोग बाहर से आए हैं उनकी संख्या भी काफी बढ़ी है। यह दिखाता है कि फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर युवाओं के बीच काफी मैसेज फैला है और यह हमारे लिए काफी प्रेरणादायक है।"

Advertisement

देशभर में फिटनेस के प्रति जागरुकता बढ़ाने के मकसद से सरकार द्वारा हर रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साइकिल'इवेंट का आयोजन किया जाता है। रविवार को संडे ऑन साइकिल के 76वें संस्करण का आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

संडे ऑन साइकिल इवेंट में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही स्टेडियम में कुछ रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मुहिम के तहत हर रविवार को समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों को इस इवेंट में शामिल किया जाता है और सभी को अपनी फिटनेस का ध्यान रखने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाता है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार