मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए बड़ा इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल की। वहीं इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले रोहित शर्मा के बाद MI के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं।
सूर्यकुमार यादव ने रविवार (24 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने MI के लिए खेलते हुए आईपीएल में 4000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया।
सूर्यकुमार यादव को इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे करने के लिए 40 रन की जरूरत थी और उन्होंने शानदार अंदाज में यह उपलब्धि हासिल कर ली। सूर्यकुमार ने 42 गेंदों में 60 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
इस पारी के साथ SKY मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 4000 रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ रोहित शर्मा ने किया था। रोहित मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के बाद इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड का नाम आता है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक मैच जिताऊ प्रदर्शन किया था। वहीं अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर भी इस फ्रेंचाइजी के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
- रोहित शर्मा – 235 मैच, 6432 रन
- सूर्यकुमार यादव – 127 मैच, 4020 रन
- कीरोन पोलार्ड – 211 मैच, 3915 रन
- अंबाती रायडू – 136 मैच, 2635 रन
- सचिन तेंदुलकर – 91 मैच, 2599 रन
सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए अब तक 127 टी20 मुकाबले खेले हैं और 4020 रन बना चुके हैं। हालांक यह सीजन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा और वह 13 मैचों में 20.77 की औसत से 270 रन ही बना पाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामने 206 रन का बड़ा लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 175 रन तक ही पहुंच सकी और 30 रन से मुकाबला हार गई।