Top-3 Teams With Biggest Win In ICC Women's T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन टीमों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत मौजूद नहीं हैं।

Advertisement

3. न्यूजीलैंड (New Zealand): इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम मौजूद है, जिन्होंने साल 2023 के टी20 वर्ल्ड कप में पार्ल के मैदान पर श्रीलंका को 15.5 ओवर में 60 रनों पर ऑल आउट किया और 162 रन डिफेंड करके 102 रनों से महाजीत दर्ज की। याद दिला दें कि इस मुकाबले में अमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी बैटिंग (48 गेंदों पर 66 रन) बॉलिंग (2.5 ओवर 7 रन देकर 2 विकेट) में दोनों से ही धमाल मचाया था।

Advertisement

2. साउथ अफ्रीका (South Africa): सितारों से सज़ी साउथ अफ्रीका की टीम इस रिकॉर्ड लिस्ट में ना हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता। SA ने साल 2020 के टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पूर्व कैप्टन डेन वैन नीकेर्क की अगुवाई में थाइलैंड को रौंदकर 113 रनों से एकतरफा मुकाबला जीता था।

ये मैच कैनबरा के मैदान पर खेला गया था जहां साउथ अफ्रीका ने पहले 195 रन बनाए और फिर थाइलैंड को सिर्फ 82 रनों पर ऑल आउट करके बड़ी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में लिजेल ली ने 60 गेंदों पर 101 रन ठोके थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

1. इंग्लैंड (England): ICC वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का महारिकॉर्ड 'क्रिकेट को जन्म करने वाले देश' इंग्लैंड के नाम ही दर्ज है। इंग्लिश वुमेंस टीम ने साल 2023 के वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराकर ये कारनामा किया था। ये मुकाबला कैप टाउन में खेला गया जहां इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करके स्कोर बोर्ड पर 213 रन टांगे और फिर पाकिस्तान को 20 ओवर में सिर्फ 99/9 स्कोर ही बनाने दिया। इस तरह इंग्लैंड को 114 रनों की जीत मिली, जो कि महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले की प्लेयर ऑफ द मैच इंग्लैंड की महान ऑलराउंडर नेट साइवर ब्रंट थी, जिन्होंने पाकिस्तान के सामने पहले 40 गेंदों पर नाबाद 81 रन और फिर एक ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट झटका। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार