Deandra Dottin Interesting Record: आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का आगाज 12 जून से होने वाला है। इस मेगा इवेंट में कई दिग्गज खिलाड़ी खेलती नज़र आएंगी, जिसमें से एक वेस्टइंडीज की महान ऑलराउंडर डिएंड्रा डॉटिन (Deandra Dottin) हैं। तो आइए आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए 34 वर्षीय डिएंड्रा डॉटिन के एक बेहद ही खास टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।
2018 में रचा कीर्तिमान: कैरेबियाई सुपरस्टार डिएंड्रा डॉटिन वुमेंस वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे महान ऑलराउंडर में से हैं। वो अपनी बैटिंग से जितना धमाल मचाती हैं, उतना ही अपनी बॉलिंग से भी कहर बरपाती हैं। ऐसा ही उन्होंने साल 2018 में करके दिखाया और प्रोडिवेंस के ग्राउंड पर ICC Women's T20 World Cup के इतिहास का सबसे बेस्ट स्पेल फेंका।
इस मुकाबले में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 3.4 ओवर गेंदबाज़ी की थी और बांग्लादेश के सामने सिर्फ 5 रन खर्च करके 5 विकेट चटका दिए थे। खास बात तो ये है कि इस मैच में उन्होंने एक मेडन ओवर भी फेंका और उनका इकोनॉमी रेट सिर्फ 1.36 रहा।
डिएंड्रा डॉटिन का T20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड: शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि डिएंड्रा डॉटिन साल 2026 में अपने करियर का 9वां टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2009, 2010, 2012, 2014, 2016, 2018, 2020 और 2024 में वेस्टइंडीज के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेला। उन्होंने 2023 का वर्ल्ड कप मिस किया था क्योंकि वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुकी थी। अब उन्होंने रिटायरमेंट वापस ले लिया है।
टी20 वर्ल्ड कप में डिएंड्रा के नाम 35 मैचों में 26.55 की औस से 770 रन और 31 विकेट दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी भी ठोकी है। इसके अलावा वो कुल 145 टी20 इंटरनेशनल मैचों का अनुभव रखती है जिसमें उन्होंने 3,097 रन बनाए और 76 विकेट झटके।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज की पूरी स्क्वाड: हेली मैथ्यूज (कप्तान), चिनेल हेनरी, डिएंड्रा डॉटिन, स्टेफनी टेलर, अफी फ्लेचर, आलिया एलेने, शेमाइन कैंपबेल, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामह्रैक, जैनीलेया ग्लासगो, जहजारा क्लैक्सटन, कियाना जोसेफ, अश्मिनी मुनिसर, मैंडी मांगरू, शॉनिशा हेक्टर।