केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नेताजी सुभाष सदर्न सेंटर (एनएस), बेंगलुरु में एक हाई परफॉर्मेंस सेंटर (एचपीसी) के शिलान्यास समारोह का वर्चुअली उद्घाटन किया।
प्रस्तावित हाई परफॉर्मेंस सेंटर प्रोजेक्ट की कुल लागत 75 करोड़ रुपये है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से 60 करोड़ रुपये के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) समर्थन से विकसित किया जाएगा। यह सेंटर विश्व स्तरीय खेल विज्ञान और सहायता सुविधाएं प्रदान करके भारत के एलीट एथलीट को तैयार करने के इकोसिस्टम को काफी मजबूत करेगा।
एचपीसी में खेल चिकित्सा, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग, रिहैब और रिकवरी, बायोमैकेनिक्स, फिजियोलॉजी, मनोविज्ञान, पोषण, परफॉर्मेंस एनालिसिस और हाइड्रोथेरेपी के लिए उन्नत सुविधाएं होंगी।
उद्घाटन समारोह में मनसुख मांडविया ने कहा है कि यह केंद्र भारत के भागीदारी-उन्मुख दृष्टिकोण से पोडियम-केंद्रित, उच्च-प्रदर्शन वाले खेल राष्ट्र बनने की ओर बदलाव को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का मंत्र भारत के खेल इकोसिस्टम में एक बड़ा बदलाव ला रहा है। यह हाई परफॉर्मेंस सेंटर यह सुनिश्चित करेगा कि प्रशिक्षण और रिकवरी विज्ञान और प्रौद्योगिकी द्वारा निर्देशित हो, जिससे हमारे एथलीट उच्चतम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।"
खेल मंत्री ने एचएएल के योगदान के लिए उसकी सराहना करते हुए इस साझेदारी को सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान का एक मजबूत उदाहरण बताया है।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का मंत्र भारत के खेल इकोसिस्टम में एक बड़ा बदलाव ला रहा है। यह हाई परफॉर्मेंस सेंटर यह सुनिश्चित करेगा कि प्रशिक्षण और रिकवरी विज्ञान और प्रौद्योगिकी द्वारा निर्देशित हो, जिससे हमारे एथलीट उच्चतम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने और बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।"
Also Read: LIVE Cricket Score
प्रस्तावित एचपीसी से भारत की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की तैयारियों में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है और यह देश के वैश्विक खेल शक्ति के रूप में उभरने के लॉन्ग-टर्म विजन के साथ मेल खाता है, जिसमें 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की आकांक्षाएं भी शामिल हैं।