चीन के पान्झिहुआ में 33वीं एशियाई जूनियर व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप में शुक्रवार को भारत के आठ मेडल पक्के हो गए। शिवेन अग्रवाल की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने अलग-अलग श्रेणी में सेमीफाइनल में जगह बनाई।
5/8 सीड वाले शिवेन ने लड़कों के अंडर-17 क्वार्टरफाइनल में सिंगापुर के रेहान सिंह को सीधे गेम में हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला इंडियन स्क्वैश एकेडमी के ही एक और ट्रेनी लोकेश सुब्रमणि से होगा। वहीं, लोकेश ने क्वार्टरफाइनल में अपने ही देश के खिलाड़ी हृधान शाह को हराया।
आर्यवीर दीवान, जिन्होंने पिछले साल लड़कों का अंडर-17 खिताब जीता था, अंडर-19 सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने अपने ही देश के खिलाड़ी युषा नफीस को चार कड़े गेम में हराया।
सेमीफाइनल में लड़कियों में अंडर-17 में अनिका दुबे, अंडर-23 में शनाया पारसरामपुरिया और दिव्यांशी जैन और लड़कों में अंडर-23 में अभ्युदय अरोड़ा और अमर्य बजाज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
इससे पहले, भारत के हृधान शाह ने लड़कों के अंडर-17 प्री-क्वार्टरफाइनल में मलेशिया के टॉप सीड मुहम्मद हैकल हाजिम बिन सयारुद्दीन को 11-13, 11-5, 11-4, 11-7 से हराया।
सेमीफाइनल में लड़कियों में अंडर-17 में अनिका दुबे, अंडर-23 में शनाया पारसरामपुरिया और दिव्यांशी जैन और लड़कों में अंडर-23 में अभ्युदय अरोड़ा और अमर्य बजाज ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
Also Read: LIVE Cricket Score
अलग-अलग श्रेणी में क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले अन्य भारतीय खिलाड़ी में लड़कों में अंडर-13 में अभ्युदय अरोड़ा, धैर्य गोगिया और अमर्य बजाज ने जगह बनाई है। वहीं लड़कियों के अंडर-13 में आलिया कंकरिया, शनाया पारसरामपुरिया और दिव्यांशी जैन ने अपनी जगह पक्की थी। लड़कों के अंडर-15 में श्रेष्ठ अय्यर और ध्रुव बोपाना, लड़कियों के अंडर-15 में आद्या बुधिया ने अपनी जगह बनाई है। लड़कियों के अंडर-17 में अनिका दुबे, और लड़कियों के अंडर-19 में उन्नति त्रिपाठी ने अपनी जगह बनाई है।