IPL 2019: चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से दिल्ली को दी मात, आखिरी ओवर में मिली जीत
-
Vishal Bhagat2019-03-26 18:07:56 - LAST UPDATED : Tue 26, 2019 11:41 0thIST

26 मार्च। नए नाम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स, लीग के अपने दूसरे मुकाबले… Read More
- IPL 2019: एमएस धोनी बने सिक्सर किंग, तोड़ा एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड
- हार के बाद बल्लेबाजों के बचाव में उतरे श्रेयस अय्यर
- चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया (स्कोरकार्ड)
- DCvCSK चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
- LIVE Blog: DCvCSK चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंद पर 23 रनों की दरकार, केदार जाधव और धोनी की शानदार बल्लेबाजी
IPL 2019: एमएस धोनी बने सिक्सर किंग, तोड़ा एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड
मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा दिया। चेन्नई की यह लगातार दूसरी जीत है जबकि दिल्ली को दो मैचों में पहली हार का सामना करना पड़ा है।
इस जीत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 32 रन की पारी खेली और इस दौरान 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। इसके साथ ही धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ दिया।
हार के बाद बल्लेबाजों के बचाव में उतरे श्रेयस अय्यर
मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के पांचवें मैच में मंगलवार को छह विकेट से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने बल्लेबाजों का बचाव किया है।
अय्यर ने मैच के बाद कहा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि इस विकेट पर रन बनाना मुश्किल था। हमने पहले भी यहां कुछ मैच खेले हैं। मुझे पता था कि यह विकेट धीमा होने वाला है और यह धीमा हो भी रहा था। इसी वजह से हमने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।"
चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया (स्कोरकार्ड)
दिल्ली कैपिटल्स - 147/6 (20)
पृथ्वी शॉ - 24 (16), शिखर धवन - 51 (47), श्रेयस अय्यर - 18 (20), ऋषभ पंत - 25 (13), कॉलिन इनग्रॅम - 2 (2), कीमो पॉल - 0 (4), अक्षर पटेल - 9* (9), अक्षर पटेल - 11* (9)
चेन्नई सुपर किंग्स गेंदबाजी
दीपक चहर - 1/20, शार्दुल ठाकूर - 0/19, हरभजन सिंह - 0/30, रविंद्र जडेजा - 1/23, इमरान ताहिर - 1/20, ड्वेन ब्रावो - 3/33
चेन्नई सुपर किंग्स - 150/4 (19.4)
शेन वॉटसन - 44 (26), अंबाति रायुडू - 5 (5), सुरेश रैना - 30 (16), केदार जाधव - 27 (34), एमएसधोनी - 32* (35), ड्वेन ब्रावो - 0* (1)
दिल्ली कैपिटल्स गेंदबाजी
इशांत शर्मा - 1/28, अक्षर पटेल - 0/16, अमित मिश्रा - 2/35, राहुल तेवतिया - 0/20, कीमो पॉल - 0/20, कगिसो रबाडा - 1/26
DCvCSK चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया
26 मार्च। 148 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से दिल्ली को हरा दिया। सीएसके की तरफ से मिस्टर आईपीएल रैना ने 30 रन बनाए। स्कोरकार्ड
चेन्नई सुपर किंग्स के तरफ से शेन वॉटसन ने सबसे ज्यादा 44 रन की पारी खेली। वहीं धोनी 32 ने और केदार जाधव ने 27 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में केवल 147 रन ही बना सकी थी। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स बड़ा स्कोर बना पाने में असफल रही। खासकर ड्वेन ब्रावो ने 3 विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल हालात पैदा कर दिए।
चेन्नई सुपर किंग्स की यह लगातार दूसरी जीत है। जिस तरह से सीएसके ने आईपीएल 2019 की शुरूआत की है उससे एक बार फिर हर किसी को सीएसके के विजेता बननें के आसार नजर आ रहे हैं।
LIVE Blog: DCvCSK चेन्नई को जीत के लिए 24 गेंद पर 23 रनों की दरकार, केदार जाधव और धोनी की शानदार बल्लेबाजी
चेन्नई को जीत के लिए रनों की दरकार है। केदार जाधव 24* और धोनी 15* मैदान पर मौजूद हैं और अपनी टीम को विजयी रेखा के करीब ले जा रहे हैं। स्कोरकार्ड
26 मार्च। नए नाम के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले ही मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स, लीग के अपने दूसरे मुकाबले में मंगलवार को यहां घरेलू फिरोजशाह कोटला मैदान पर मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को कड़ी चुनौती देने के लिए उतरेगी।
पहले लीग में ज्यादातर निचले पायदान पर रहने वाली दिल्ली ने काफी समय बाद लीग में विजयी शुरुआत की है। टीम ने रविवार को अपने पहले मैच में तीन बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान पर 37 रनों से करारी मात दी थी।
लेकिन, दिल्ली को अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई से सतर्क रहना होगा जिसने लीग के उद्घाटन मैच और अपने पहले मुकाबले में शनिवार को विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को सात विकेट से करारी शिकस्त दी थी।
मैच में सबकी निगाहें एक बार फिर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर लगी होंगी, जिन्होंने पिछले मैच में मात्र 27 गेंदों पर ही सात चौके और सात छक्के की मदद से 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
पंत को हरभजन, रविंद्र जडेजा और इमरान ताहिर की स्पिन तिकड़ी से सावधान होगा, जिन्होंने पिछले मैच में बेंगलोर को 70 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई थी।
गेंदबाजी में टीम को एक बार फिर इशांत शर्मा, और कगिसो रबादा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में 2-2 विकेट लिए थे। लेकिन, अक्षर पटेल को वापसी करने की जरूरत है जिन्होंने पिछले मैच में 42 रन खर्च कर डाले थे।
संभावित XI :
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, कॉलिन इनग्राम, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, किमो पॉल, अक्षर पटेल, राहुल तेवतिया, ट्रेंट बाउल्ट / संदीप लमिछाने, कागिसो रबाडा, इशांत शर्मा
चेन्नई सुपर किंग्स
शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, एमएस धोनी, केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर