इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश चैंपियनशिप के पहले दिन मेजबान खिलाड़ियों के लिए मिला-जुला रहा। भारत के ओम सेमवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में पांच गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में तन्वी खन्ना ने सीधे गेमों में जीत हासिल की। यह टूर्नामेंट बुधवार को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (सीसीआई) के ब्रेबॉर्न स्टेडियम स्थित कोर्ट्स पर शानदार मुकाबलों के साथ शुरू हुआ।
पहले दिन कई करीबी मुकाबले देखने को मिले। ओम सेमवाल ने सेबेस्टियन सालाजार को 3-2 (11-6, 11-9, 8-11, 10-12, 19-17) से हराया, जिसमें आखिरी गेम बेहद रोमांचक रहा। वहीं, तन्वी खन्ना ने माया वाइशार के खिलाफ 3-0 (15-13, 12-10, 7-11, 11-4) से दमदार जीत दर्ज की।
सेमवाल ने मेक्सिको के सेबेस्टियन सालाजार के खिलाफ पांच-गेम के बेहद रोमांचक मुकाबले में दिन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। सेमवाल ने निर्णायक पलों में अपना संयम बनाए रखा और 3-2 से एक कठिन जीत हासिल की। मिस्र के यासीन शोहडी का प्रदर्शन भी उतना ही प्रभावशाली रहा, उन्होंने पहला सेट 10-12 से हारने के बाद शानदार वापसी की। अपनी जुझारू क्षमता और संयम का परिचय देते हुए, शोहडी ने फ्रांस के मैनुअल पाकेमार के खिलाफ दूसरा गेम 13-11 से जीता और फिर मैच पर पूरी तरह नियंत्रण बनाते हुए 3-1 से जीत दर्ज की।