Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बीते 18 सीजन में खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं। इस दौरान बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्कों की बरसात करते हुए फैंस का खूब मनोरंजन किया। आइए, आईपीएल इतिहास के उन 4 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 800 से ज्यादा रन कूटे।
विराट कोहली: इस बल्लेबाज ने अब तक सभी 18 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेले हैं। कोहली ने आईपीएल 2016 में 16 मैच खेलते हुए 81.08 की औसत के साथ कुल 973 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए। कोहली एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर-1 हैं। उन्होंने आईपीएल 2016 में 38 छक्के और 83 चौके लगाए थे।
विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने साल 2008 से अब तक कुल 267 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 39.54 की औसत से 8,661 रन बनाए। कोहली सर्वाधिक 8 आईपीएल शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस लीग में उनके बल्ले से कुल 291 छक्के और 771 चौके निकले हैं।